तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में सागर रेफर !

Spread the love

बीना-खुरई रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुरुआ गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सागर रेफर कर दिया गया।

बीना की ओर आ रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार जरूआखेडा निवासी कपिल अहिरवार अपनी बाइक से गांव से बीना की ओर आ रहे थे। जब वह बीना-खुरई रोड पर कुरुआ गांव के पास पहुंचे, तभी बीना की तरफ से खुरई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल

कार की टक्कर इतनी तेज थी कि कपिल अहिरवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना स्थल पर मौजूद हिरनछिपा निवासी हन्नू राजपूत, आशीष चढ़ार और सुमित अहिरवार ने मानवता दिखाते हुए घायल कपिल को तुरंत ऑटो की मदद से बीना के सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर होने पर सागर रेफर

सिविल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कपिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) सागर रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस पहुंची मौके पर

हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके पर ही रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *