सागर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav बुधवार को सागर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नरयावली रोड स्थित जेरई के पास बने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय और रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री Rajendra Prasad Shukla तथा उच्च शिक्षा मंत्री Inder Singh Parmar भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बताया गया है कि मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि दोपहर लगभग 12:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
तैयारियों का मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिया जायजा
कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री Govind Singh Rajput ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ किया।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन मार्ग और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की जाएं।

बुंदेली परंपरा से होगा स्वागत
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, विद्यार्थी और क्षेत्रवासी शामिल होंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी सागर जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा वरदान साबित होगी।
उन्होंने कहा कि अब छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सागर में ही उपलब्ध हो सकेगी।
रोजगार मेले से युवाओं को मिलेगा अवसर
कार्यक्रम के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कंपनियों की भागीदारी रहेगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
मंत्री ने बताया कि भविष्य में भी प्रतिवर्ष रोजगार मेले और प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
निरीक्षण के दौरान कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इनमें क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नीरज सिंह, पार्षद रूपेश यादव, छुट्टन तिवारी, युवा शक्ति संगठन अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत, मनीष चौबे, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, प्रदीप राजौरिया, सुधीर गुरहा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
इसके अलावा आईजी हिमानी खन्ना, कलेक्टर संदीप जीआर, एसपी विकास सहवाल और ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति आदित्य सिंह राजपूत भी कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।