सागर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कथित किल्लत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पीलीकोठी से कलेक्टर कार्यालय तक रैली
कांग्रेस कार्यकर्ता पीलीकोठी के सामने एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के गेट नंबर-2 तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता कंधों पर खाली गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च करते नजर आए।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:12;
brp_del_th:0.1421,0.0000;
brp_del_sen:0.1300,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 124.60179;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 45;
किल्लत का आरोप, लंबी कतारों का हवाला
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले एक महीने से जिले में पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस की कमी से लोग परेशान हैं।
हालांकि प्रशासन द्वारा कमी नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारें हकीकत बयां कर रही हैं।
कालाबाजारी रोकने की मांग
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने आरोप लगाया कि गैस की कालाबाजारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि—
- कालाबाजारी रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जाए
- पेट्रोल पंपों पर शासकीय निगरानी बढ़ाई जाए
- स्टॉक की नियमित जांच हो

व्यावसायिक उपयोग और रिफिलिंग पर भी सवाल
कांग्रेस ने यह भी कहा कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और वाहनों में अवैध रिफिलिंग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।
“समस्या नहीं सुलझी तो आंदोलन होगा”
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनता को समय पर पेट्रोल-डीजल और गैस उपलब्ध नहीं कराई गई, तो पार्टी आगे बड़ा आंदोलन करेगी।
इस दौरान पूर्व विधायक सुनील जैन, गुड्डू राजा, सिंटू कटारे, राहुल चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह प्रदर्शन जिले में बढ़ती ईंधन और गैस आपूर्ति को लेकर लोगों की चिंता और राजनीतिक विरोध को दर्शाता है।