सागर में नई कलेक्टर प्रतिभा पाल की नियुक्ति, संदीप जीआर का तबादला !

Spread the love

मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में अहम बदलाव करते हुए सागर जिले के कलेक्टर पद पर नई नियुक्ति की गई है। अब सागर की कमान 2012 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल संभालेंगी।

वर्तमान कलेक्टर संदीप जीआर का तबादला कर उन्हें इंदौर में विकास आयुक्त-सह-श्रम आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं प्रतिभा पाल, जो अब तक रीवा में कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें सागर जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रतिभा पाल का परिचय

प्रतिभा पाल वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय से कला में स्नातक और इतिहास में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। वे अप्रैल 2023 से रीवा कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रही थीं और इससे पहले सहायक कलेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

संदीप जीआर का कार्यकाल

वर्ष 2013 बैच के आईएएस संदीप जीआर ने अगस्त 2024 में सागर कलेक्टर का पद संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। वे लगातार स्कूलों और आंगनबाड़ियों का निरीक्षण करते रहे। साथ ही ब्लॉक स्तर पर जनसुनवाई शुरू करने की पहल भी की, हालांकि यह सभी ब्लॉकों तक पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।

अब प्रशासनिक बदलाव के बाद सागर जिले में नई कलेक्टर प्रतिभा पाल के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *