बीना में किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग से मची दहशत !

Spread the love

मध्य प्रदेश के बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक किराना दुकानदार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

दुकान में घुसकर की तोड़फोड़

घटना करौंदा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक किराना दुकान पर हुई। दुकानदार नितिन कुर्मी अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी आरोपी शिशुपाल यादव, मुलायम यादव और उनका एक साथी वहां पहुंचे। आते ही उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने माहौल बिगाड़ने और लोगों को डराने के लिए हवाई फायर भी किया।

गोली नहीं चली, बट से किया हमला

बताया जा रहा है कि आरोपी शिशुपाल यादव ने नितिन के सीने पर बंदूक तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपियों ने बंदूक की बट से नितिन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में नितिन को गंभीर चोटें आईं।

हालत गंभीर, सागर रेफर

घायल नितिन को तुरंत बीना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने तीन आरोपियों—मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शिशुपाल यादव और राहुल यादव—के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दहशत में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *