छतरपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला !

Spread the love

छतरपुर। जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत हिम्मतपुरा गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया, जब गांव के ही कुछ युवकों ने उस पर हंसिया और पत्थरों से हमला कर दिया।

समझाने गया तो भड़के आरोपी
घटना में घायल बब्लू अहिरवार के परिजनों के अनुसार, गांव के कुछ युवक लंबे समय से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे और आए दिन छेड़छाड़ करते थे। इस पर पहले भी परिवार ने आपत्ति जताई थी।
बताया जा रहा है कि जब बब्लू ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की, तो वे भड़क गए और विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने हंसिया और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे बब्लू के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बब्लू की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में थाना प्रभारी सुनीता बिंदुआ ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
साथ ही छेड़छाड़ के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरी रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *