क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा महाराणा प्रताप जयंती को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी !

Spread the love

देवरी/केसली (सागर)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को लेकर क्षत्रिय महासभा सागर ने भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जिला अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने देवरी एवं केसली में एक बैठक आयोजित की, जिसमें आगामी 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भव्य आयोजन की तैयारी

बैठक में जिला अध्यक्ष लखन सिंह ने कहा कि इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती पूरे जिले में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठजनों और युवाओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों, कस्बों और ब्लॉकों में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। इसके लिए प्रभात फेरी, झंडा वंदन, फ्लेक्स लगाने, दीवार लेखन और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया।

महाराणा प्रताप के बलिदान को याद किया

लखन सिंह ने कहा, “जब भी इतिहास में वीरता, स्वाभिमान और देशभक्ति की बात होती है, तो महाराणा प्रताप का नाम सर्वोपरि आता है। उनका जीवन संघर्ष और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महान योद्धा की जयंती न केवल राजपूत समाज, बल्कि समस्त देशवासियों को उत्साह के साथ मनानी चाहिए।”

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें अनीता सिंह राजपूत (केसली), रमासिंह राजपूत (केसली), कीर्ति सिंह राजपूत (केसली), अंजली ठाकुर (केसली), युवा अध्यक्ष राहुल राजपूत (चौरा), देवेन्द्र सिंह (बिजोरा), चन्द्रभान सिंह (मुहली), प्रेम सिंह (केसली), देवेन्द्र सिंह वकील (केसली), लखन सिंह (चिरई), प्रीतम सिंह (देवरी), लखन सिंह (अटारी), बब्लू सिंह (मेसी), मेघराज सिंह (बिछुआ), कैलाश सिंह (मशूरवावरी), भूपेन्द्र सिंह (डोंगर सलैया), कुलदीप सिंह (जैतपुर), धर्मेन्द्र सिंह (जैतपुर), प्रेमसिंह पप्पू (सरपंच समनापुर), शिवराज सिंह (सरखेड़ा), गजेन्द्र सिंह (केसली), राजेश सिंह (सरपंच कुकवारा), सौरभ सिंह (रामखेड़ी) और सानू भाई (केसली) उपस्थित रहे।

जिलेभर में कार्यक्रमों की रूपरेखा

बैठक में तय किया गया कि 29 मई को जिले के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता और समाज सेवियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, युवाओं को महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

समाज को एकजुट होने का आह्वान

जिला अध्यक्ष लखन सिंह बामोरा ने क्षत्रिय समाज के सभी सदस्यों से एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और राष्ट्रभक्ति की गाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।

इस आयोजन को लेकर क्षत्रिय महासभा द्वारा जिला प्रशासन से भी आवश्यक अनुमति और सहयोग लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !


संवाददाता – अर्पित सेन 

7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *