जनगणना महाअभियान में अरुण दुबे ने बनाया नया कीर्तिमान !

Spread the love

सागर। राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान के अंतर्गत जिले में संचालित मकान गणना कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सुपरवाइजर Arun Dubey ने समय सीमा से पहले आठ एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का कार्य पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके इस उत्कृष्ट कार्य से न केवल जनगणना अभियान को गति मिली है, बल्कि सागर जिले का गौरव भी बढ़ा है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी Pratibha Pal के मार्गदर्शन में जिले में एक मई से 30 मई तक मकान गणना का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अरुण दुबे ने अपने अधीनस्थ प्रगणकों के सहयोग से कठिन और दुर्गम क्षेत्रों में लगातार कार्य करते हुए मात्र आठ दिनों में आठ एचएलबी का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया।

जिन क्षेत्रों में कार्य पूर्ण किया गया उनमें 0145 भिलैया–मोती सिंह, 0146 थावरी–शरद चढ़ार, 0147 थावरी–प्रवेश पटेल, 0148 जामुन पानी–प्रवेश पटेल, 0150 जमुनिया चिखली–इंद्रपाल लोधी, 0151 जमुनिया चिखली–संदीप मेहरा, 0152 गुटोरी बैरागी–रविराज सिंह तथा 0153 हिरनपुर–रविराज सिंह क्षेत्र शामिल हैं। इन क्षेत्रों को भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण माना जाता है, जहां पहुंचना और समयबद्ध कार्य करना आसान नहीं था।

अरुण दुबे ने बताया कि कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी Avinash Rawat, एसडीएम Rajnandani Sharma तथा चार्ज अधिकारी Devi Prasad Chakravarti के मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्य समय सीमा में पूर्ण करना संभव हो पाया।

उन्होंने कहा कि सभी एचएलबी क्षेत्र अत्यंत दुर्गम और चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन राष्ट्रीय दायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी टीम ने समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक होने के साथ-साथ राष्ट्र सेवा की भावना से पूरी टीम ने बिना किसी विलंब के लगातार क्षेत्र में जाकर घर-घर सर्वे किया और मकान गणना का कार्य पूरा किया।

जनगणना कार्य के दौरान टीम को कई प्रकार की भौगोलिक और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई गांव दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित थे, जहां पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ी। इसके बावजूद प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाया।

जिला प्रशासन ने अरुण दुबे और उनकी टीम के इस कार्य को प्रेरणादायी बताते हुए सराहना की है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रीय जनगणना महाअभियान देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में उपयोग किए जाते हैं। ऐसे में समयबद्ध और सटीक कार्य अत्यंत आवश्यक है। अरुण दुबे और उनकी टीम ने जिस समर्पण के साथ यह जिम्मेदारी निभाई है, वह प्रशंसनीय है।

जिले में मकान गणना का कार्य लगातार जारी है और प्रशासन द्वारा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजर्स से इसी प्रकार समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की है, ताकि जनगणना महाअभियान को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *