खुरई के परसा चौराहा से कांग्रेस नेता की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात !

Spread the love

सागर। परसा चौराहा पर मंगलवार दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। बदमाश ने कांग्रेस नेता की बाइक उस समय चोरी कर ली, जब वे मिठाई की दुकान पर खरीदारी कर रहे थे। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार आशु भाईजान निवासी सरयू नगर अपनी बाइक क्रमांक MP 42 ZB 3479 से परसा चौराहा स्थित एक मिठाई दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने बाइक दुकान के बाहर खड़ी की और खरीदारी करने अंदर चले गए।

बाहर आए तो गायब थी बाइक

कुछ देर बाद जब आशु भाईजान दुकान से बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CCTV में दिखा संदिग्ध युवक

दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक के आसपास घूमता नजर आ रहा है। फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पहले काफी देर तक बाइक के पास खड़ा होकर रेकी करता है और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो जाता है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने खुरई के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल परसा चौराहा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पुलिस गश्त की कमी को दर्शाती हैं।

फिलहाल पुलिस संदिग्ध युवक की तलाश कर रही है और आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *