सागर में भव्य परशुराम मंगल भवन निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ा, विधायक जैन ने किया निरीक्षण !

Spread the love

सागर। बाघराज वार्ड स्थित बाघराज मंदिर के समीप निर्माणाधीन भगवान परशुराम मंगल भवन का निरीक्षण करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि भवन का फाउंडेशन पूरा हो चुका है और अब प्लिंथ लेवल तक कार्य पहुंच गया है। साथ ही, परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण भी पूर्ण हो गया है।

गौरतलब है कि ब्राह्मण समाज की मांग पर विधायक जैन के प्रयासों से 70 लाख रुपये की लागत से इस भव्य मंगल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन समारोह के बाद से ही निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। विधायक जैन ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह न केवल कार्य की गति बनाए रखे, बल्कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि यह भवन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण धरोहर साबित होगा।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख समाजसेवी प्रमेंद्र गोलू रिछारिया भी मौजूद रहे। विधायक जैन ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को एक भव्य सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल मिलेगा, जहां विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि भवन निर्माण से जुड़े सभी कार्य समय से पूर्व पूरे कर लिए जाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

संवाददाता – अर्पित सेन 

7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *