सागर, मध्यप्रदेश – कोतवाली थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक कपड़ा दुकान से नकद राशि चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से 87,430 रुपये की नकद राशि और चोरी में उपयोग की गई आरी भी बरामद की है।
2 जून को फरियादी आशीष उर्फ मोनू जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान, प्रेमचंद कंपनी, शुक्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है। रात के समय दुकान बंद करके वे घर गए थे। अगली सुबह जब वे दुकान पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे हुए थे और काउंटर में रखे लगभग 1 लाख रुपये गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी:
पुलिस ने जांच के दौरान संदेही नत्थु उर्फ धीरेन्द्र सिंह ठाकुर (33 वर्ष), निवासी इतवारी टौरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। उसने बताया कि वह पहले इसी कपड़ा दुकान में काम करता था, जिससे उसे दुकान की व्यवस्था और नकदी रखने के स्थान की जानकारी थी। 2 जून की रात उसने दुकान में घुसकर नकद राशि चोरी की थी।

पुलिस की कार्रवाई:
कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि आरोपी के पास से 87,430 रुपये की नकद राशि और चोरी में उपयोग की गई आरी बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
इस गिरफ्तारी से पुलिस ने एक और शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिससे क्षेत्र में व्यापारियों और दुकानदारों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता अर्पित सेन
7806077338, 9109619237