सागर, 7 जून 2025:
बड़ा बाजार स्थित श्री सिद्ध देव गौड़ बाबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के द्वितीय दिवस पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महाभिषेक, शियादीदास एवं ग्राम परिक्रमा जैसे धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक संपन्न हुए।

आयोजन समिति ने श्री भूपेन्द्र सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें मंदिर निर्माण प्रक्रिया और आयोजन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री सिंह ने गर्भगृह में प्राचीन गौड़ बाबा का पूजन अर्चन किया और विप्र जनों का सम्मान किया।

समारोह में महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, योगाचार्य विष्णु आर्य, विहिप जिला अध्यक्ष पं. अजय दुबे, बौद्धिक प्रकोष्ठ से पं. अनिल तिवारी, हिंदू उत्सव जागरण मंच के संयोजक डॉ. उमेश सर्राफ, पार्षद याकृति जड़िया, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, पूर्व पार्षद विनोद सोनी, पं. विशाल गुरु, पं. चंद्रशेखर चौबे, महेश साहू, अशोक साहू, लक्ष्मण सिंह, नवीन भट्ट, राजीव सोनी, भरत सोनी, पं. प्रदीप दुबे, मनोज शुक्ला, शरद जैन, दिनेश चौबे, प्रतीक चौकसे, सचिन शर्मा, आयुष जैन, देबू सेन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्रवासियों को धार्मिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की प्रेरणा दी।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता अर्पित सेन
7806077338, 9109619237