रहली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 60 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

सागर, 17 जून 2025
जिले में अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग, रहली ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 60 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देशन और सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में की गई। मंडल प्रभारी श्री आर.एस. बुंदेला एवं श्री दिलीप खंडाते के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सियाराम चौधरी द्वारा रहली-जबलपुर मार्ग पर टिकी टोरिया के पास एक मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल से कुल 337 पाव विदेशी मदिरा, जिसकी मात्रा 60.65 बल्क लीटर पाई गई, बरामद की गई।

मौके से दो आरोपी – मुबारक खान एवं हरिशंकर धानक, दोनों निवासी रहली – को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय रहली में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया

कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्री सियाराम चौधरी के साथ मुख्य आरक्षक एस.पी. साकेत, मदन यादव, आरक्षक दीपेंद्र, दीपक शाक्य, साहिल एवं शिवानी मौजूद रहे। जब्त की गई विदेशी शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 आंकी गई है।

आबकारी विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री या परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि समाज को नशे के जहर से मुक्त किया जा सके।

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *