प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान !

Spread the love

ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खुरई में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के युवा नेता श्री अविराज सिंह ने योग की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक मंच पर पहचान मिली है। वर्ष 2014 में श्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद 21 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

अविराज सिंह ने कहा कि भारत ने विश्व को कई अमूल्य उपहार दिए हैं, लेकिन योग उनमें सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “इतिहास में योग को 5000 साल पुराना बताया गया है, परंतु यदि हम भगवान शिव की मूर्तियों और चित्रों को देखें, तो उनमें वे योग मुद्रा में दिखाई देते हैं। इसका अर्थ है कि योग का इतिहास भगवान शिव के काल से भी पहले का हो सकता है।”

उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाया और गीता का छठा अध्याय संपूर्ण रूप से योग को समर्पित है। अविराज सिंह ने कहा कि योग आत्मा, मन और शरीर की शुद्धि का मार्ग है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “हमारा शरीर एक रथ है, मन सारथी और इंद्रियां घोड़े हैं, यदि सारथी का इंद्रियों पर नियंत्रण है, तो जीवन की दिशा सही होती है।”

इस मौके पर श्री अविराज सिंह ने उपस्थित नागरिकों के साथ योगाभ्यास भी किया और लोगों को नियमित रूप से योग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है, जो हमें मानसिक, शारीरिक और आत्मिक रूप से संतुलित बनाता है।

अविराज सिंह ने खुरई नगर के मुख्य आयोजन के साथ-साथ भाजपा खुरई ग्रामीण एवं धनोरा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। उन्होंने सभी स्थानों पर योगाभ्यास किया और अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में श्री राहुल चौधरी (मंडल अध्यक्ष खुरई नगर), श्रीमती नन्नीबाई अहिरवार (न.पा. अध्यक्ष), श्री जमना प्रसाद अहिरवार (जनपद अध्यक्ष), श्री रविंद्र सिंह राजपूत (मंडल अध्यक्ष खुरई ग्रामीण), श्री राजपाल सिंह राजपूत (धनोरा मंडल अध्यक्ष) सहित अन्य मंडल पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और अधिकारी शामिल रहे।

तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, सीएमओ राजेश मेहतेले, प्राचार्य रवि असाटी और शिक्षक डॉ. विनोद राय की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

अंत में अविराज सिंह ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और इसे हर दिन की आदत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “योग कोई एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवन भर की साधना है।”

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !

7806077338, 9109619237

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *