पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधारोपण कर लोगों को किया जागरूक, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दिलाया 50 पौधे लगाने का संकल्प

Spread the love

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और समाज में हरित चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से शनिवार को संत कबीर उद्यान, राजघाट रोड सागर में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कबीर आश्रम के आचार्य रामजीवन शास्त्री, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ मिलकर पौधे रोपे।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि यह पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प, एक अभियान है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहब के नाम से स्थापित इस उद्यान में पौधारोपण कर हम उनके विचारों और मूल्यों को भी आगे बढ़ा रहे हैं। कबीर जी ने हमेशा पवित्रता और सादगी को अपने जीवन में अपनाया और हमें भी प्रकृति के साथ जुड़कर उसी भावना से कार्य करना चाहिए।

विधायक ने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि हर व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम 50 पौधे लगाने का संकल्प ले और केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण का एक प्रोटोकॉल होता है, जिसमें पौधे को जीवित रखने की जिम्मेदारी भी शामिल है। पर्यावरण संरक्षण में यह व्यक्तिगत और सामूहिक दायित्व बनता है।

उन्होंने कहा, “जब तक मेरा जीवन है, शहर की उन्नति और पर्यावरण सुधार की दिशा में कार्य करता रहूंगा।” साथ ही, उन्होंने कबीर चौक को सागर शहर की पहचान बताते हुए उसे और अधिक विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

आचार्य रामजीवन शास्त्री ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। “हमने पेड़ों से सदैव कुछ न कुछ पाया है, अब समय आ गया है कि हम उन्हें संरक्षण देकर अपना ऋण चुकाएं।”

इस आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, महिलाएं एवं आश्रम के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से जगन्नाथ गुरैया, एम.डी. त्रिपाठी, अर्जुनदास, मनीष चौबे, आशीष ठाकुर, हरनाम सिंह, लक्ष्मण सिंह, नीरज सिंह, शारदा कोरी, समर जैन, अमित बैसाखिया, प्रीतम सिंह, मन्नालाल मुनीम, दिनेश तंतुवाय, अंशुल हर्षे, सुनील सोनी पटवारी सहित महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Ask ChatGPT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *