बीना: रेलवे स्टेशन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जीआरपी का जागरूकता अभियान !

Spread the love

 

बीना रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला आरक्षक अखिलेश यादव और उनकी टीम ने अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।

अभियान के दौरान बताया गया कि रेलवे ने महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

महिला यात्रियों को यह भी बताया गया कि महिला कोच में यदि कोई पुरुष जबरदस्ती प्रवेश करता है, तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर तुरंत की जाए। इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीआरपी का यह प्रयास महिला यात्रियों को आत्मनिर्भर और सतर्क बनाने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *