सागर में पीडब्ल्यूडी की संभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, राकेश सिंह की अध्यक्षता में भूपेन्द्र सिंह रहे मौजूद

Spread the love

सागर – सागर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को लोक निर्माण विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने संभाग अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, स्वीकृत परियोजनाओं तथा अधूरे प्रोजेक्ट्स की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की।

मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समयसीमा में प्रोजेक्ट्स पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। वहीं, विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और भवनों की स्थिति पर चर्चा की और कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति आवश्यक है।

बैठक में विभागीय इंजीनियरों, कलेक्टर संदीप जी.आर., अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सागर, दमोह, पन्ना एवं निवाड़ी जिलों की योजनाओं की समीक्षा की गई और समाधानात्मक सुझाव भी लिए गए। मंत्री सिंह ने कहा कि जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *