खुरई में 50 हजार पौधे लगाने की तैयारी, अविराज सिंह ने ली बैठक

Spread the love

खुरई– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत आगामी 18 जुलाई को खुरई में एक दिन में 50 हजार वृक्षारोपण अभियान की तैयारी को लेकर युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने नगर मंडल की बैठक ली। बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की गई।

श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प व विधायक भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पौधरोपण नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का कार्यक्रम है – हर पौधा मां के नाम समर्पित होगा।

उन्होंने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की और कहा कि लगाए गए हर वृक्ष की देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के पश्चात पंपलेट वितरण कर रैली निकाली गई, जिसमें मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति और युवा वर्ग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *