विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का जन्मदिन सागर में आध्यात्म, सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित भाव से मनाया गया। इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, सत्संग और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित हुए। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत 1100 पौधे लगाए गए, जिनके “पालक” स्वयं विधायक बनेंगे। उन्होंने अगले वर्ष तक 11,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया। विधायक कार्यालय में रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसमें युवाओं और मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह सहित जिलेभर के लोग शुभकामनाएँ देने पहुँचे।

सागर में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने डॉ. राय हॉस्पिटल द्वारा आयोजित हृदय एवं कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क परामर्श व इलाज की ओपीडी और चलित दंत चिकित्सा एंबुलेंस वैन का शुभारंभ किया। फोर्टिस एस्कॉर्ट दिल्ली के डॉ. राकेश टिकादार हृदय रोगों का नि:शुल्क परामर्श देंगे, जबकि गुजरात रिसर्च सेंटर के डॉ. सिद्धार्थ राव कैंसर रोगियों को मार्गदर्शन देंगे।

आयुष्मान योजना के अंतर्गत ईसीजी, ईको, एंजियोग्राफी, कीमोथेरेपी जैसे इलाज निशुल्क होंगे। डॉ. राय ने इसे जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीज व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काट कर मनाया जन्मदिन
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बागराज वार्ड पंडापुरा स्थित अंध मूक बधिर शाला में पहुंच कर दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया उल्लेख नहीं है कि विधायक जैन के प्रयासों से इस विद्यालय के बच्चों के लिए विद्यालय का भवन बनकर तैयार है और उनकी सुविधाओं की दृष्टि से भी विधायक जैन लगातार शाला प्रबंधन से संपर्क में रहते हैं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं उन्होंने सप्ताह में एक दिन विद्यालय में म्यूजिक टीचर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं जिससे बच्चों को और भी अच्छे सुविधा उपलब्ध हो सके इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया प्रासुख जैन,नीरज यादव,धर्मेंद्र खटीक सुमित यादव मनीष चौबे सहित साथीगण उपस्थित थे।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सागर खेल परिसर पहुंचकर युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं व आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन का सम्मान किया गया। खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, खेल अधिकारी प्रदीप आबिद्रा सहित कई वरिष्ठ खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला हॉकी संघ सचिव मकसूद खान द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए।

सागर में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के जन्मदिवस के अवसर पर श्री शिवयोग नारायण खिचड़ी सेवा संस्था द्वारा बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) परिसर में भर्ती मरीजों को खिचड़ी वितरित की गई। इस सेवा में स्वयं विधायक जैन ने भी भाग लिया और मरीजों को फल वितरित किए। संस्था विगत 1149 दिनों से यह सेवा निरंतर संचालित कर रही है, जिसमें विधायक जैन द्वारा नियमित सहयोग प्रदान किया जाता है। यह सेवा निःस्वार्थ भाव से हर दिन संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना है।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, बीएमसी के डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन एवं शिवयोग संस्था के सदस्य डॉ. सुनीता बाविस्तले, डॉ. बी.के. शर्मा, स्वाति, समता, सीमा पटेल, शशि, साधना, रजनीश, उमाशंकर व जय गगन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवा भावना की सराहना की।