खंडवा में स्कूल के पास नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

खंडवा के मांधाता क्षेत्र में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मन सिंह उर्फ मान सिंह (22) को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले से छेड़छाड़ के एक मामले में जमानत पर था।

घटना सोमवार को हुई, जब छात्रा लंच ब्रेक के दौरान स्कूल में टॉयलेट न होने के कारण स्कूल के पीछे गई थी। वहां पहले से घात लगाए मन सिंह ने उसका अपहरण कर पास की झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर एक युवक वहां पहुंचा, जिसे देखकर आरोपी भाग निकला। युवक ने स्कूल के हेडमास्टर को सूचना दी।

हेडमास्टर ने पीड़िता के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके पास मोबाइल न होने के कारण देरी हुई। शाम को परिजनों के लौटने पर घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी मछुआरा है और इंदिरा सागर बांध के बैक वाटर में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *