किशनगंज में युवती से दुष्कर्म, फिरौती की मांग, आरोपी की तलाश जारी !

Spread the love

किशनगंज में उन्नाव की एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी पहचान बनाकर युवती से दोस्ती की और नौकरी का झांसा देकर किशनगंज बुलाया। इसके बाद होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और परिजनों से फिरौती मांगी।

पीड़िता, मूल रूप से किशनगंज के तैयबपुर की रहने वाली, वर्तमान में उन्नाव में रहती है। आरोपी ने खुद को लखनऊ का अमित यादव बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। नौकरी के बहाने युवती को किशनगंज बुलाया और रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहराया। होटल के दस्तावेज में उसका नाम साहिल दर्ज होने पर युवती ने सवाल किया, तो आरोपी ने पिटाई कर दुष्कर्म किया। उसने युवती का मोबाइल और रुपये छीनकर उसे बंधक बनाया और परिजनों से फिरौती मांगी।

बुधवार सुबह युवती भागकर किशनगंज टाउन थाना पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण, फिरौती और जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू की। होटल के सीसीटीवी, पहचान पत्र और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *