मोतिहारी में तालाब में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत !

Spread the love

मोतिहारी के केसरिया थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम भाई-बहन की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी राकेश राय के बेटे आलोक कुमार (5) और बेटी अन्या कुमारी (4) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों बच्चे घर के पास तालाब के किनारे खेल रहे थे। खेलते समय वे फिसलकर गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन भाई-बहनों में ये दोनों सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलते ही केसरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को तालाब से निकाला गया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के सभी सार्वजनिक तालाबों की घेराबंदी की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *