
“फरारी के 11 वर्षों बाद दबोचा गया आरोपी, सागर न्यायालय में किया गया प्रस्तुत“
थाना नरयावली पुलिस ने 11 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में जिलेभर में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना नरयावली पुलिस को यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।
इस कार्यवाही का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राहतगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल कुमार द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने वर्ष 2014 से फरार स्थायी वारंटी रिंकू उर्फ सत्यनारायण पिता गोपीलाल साहू (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम लुहर्रा, थाना नरयावली, को इंदौर के शारदा पुश्ती क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय जेएमएफसी सागर (न्यायाधीश श्रीमती आयुषी उपाध्याय) द्वारा प्रकरण क्रमांक 5800/2014 में धारा 294, 323, 341, 506 भादंवि के अंतर्गत स्थायी वारंट जारी किया गया था। फरारी के दौरान आरोपी अपना पता बदलकर इंदौर में रह रहा था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस सफल कार्रवाई में थाना नरयावली के निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:
- निरीक्षक कपिल कुमार
- उप निरीक्षक अनिल कुजूर
- आरक्षक 13अ आशीष वर्मा
नरयावली पुलिस की यह त्वरित एवं सटीक कार्रवाई अपराधियों को यह संदेश देती है कि कानून से बचना संभव नहीं है और फरारी के वर्षों बाद भी अपराधियों की धरपकड़ की जा सकती है।
सागर पुलिस — कानून का पालन, न्याय का संकल्प।