मिर्ची बाबा का सनसनीखेज आरोप: संतों की हत्या और आश्रम हड़पने का मामला

Spread the love

उज्जैन के पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने चार धाम आश्रम के महंत परमानंद गिरी के शिष्य ज्योतिर्मयानंद गिरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मिर्ची बाबा ने दावा किया कि ज्योतिर्मयानंद बड़े संतों की जहर देकर हत्या करवा रहे हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

मिर्ची बाबा ने वीडियो जारी कर कहा कि दिल्ली में अनुभूतानंद, हरिद्वार में बालानंद गिरी और चित्रकूट में जगतप्रकाश त्यागी की हत्या इसका उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मयानंद ने उज्जैन के चार धाम मंदिर को गुंडों के जरिए डरा-धमकाकर हड़प लिया, जिसे शांति स्वरूपानंद जी ने कठिन परिश्रम से स्थापित किया था।

उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से सीबीआई जांच की मांग की। मिर्ची बाबा ने यह भी कहा कि ज्योतिर्मयानंद संतों को हटाकर अपने रिश्तेदारों को आसनों पर बिठा रहे हैं, जिससे संत समाज की गरिमा धूमिल हो रही है। उन्होंने 13 अखाड़ों के अध्यक्ष रवीन्द्र पुरी से ऐसे संतों को बहिष्कृत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *