जबलपुर में सरेआम मारपीट के वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी !

Spread the love

जबलपुर के गोरा बाजार और माढ़ोताल थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो गोरा बाजार का है, जहां तीन लड़के एक ऑटो चालक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। वीडियो में कुछ लोग तमाशा देखते दिखे, लेकिन हमलावरों की पहचान और मारपीट का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दूसरा वीडियो माढ़ोताल थाना क्षेत्र के दीनदयाल चौक का है, जहां गुरुवार को एक युवक पर चाकू से हमला हुआ। वीडियो में दिखता है कि फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे युवक का कुछ लड़कों से विवाद हुआ। इसके बाद तीन लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। एक ने चाकू से कई वार किए, जबकि अन्य दो ने थप्पड़ मारे। बीच सड़क पर मारपीट देख भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *