भोपाल के बैरागढ़ में रेप का सनसनीखेज मामला, आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में शुक्रवार शाम 21 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी आदित्य उर्फ राज ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। देर रात पीड़िता ने परिजनों के साथ बैरागढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टीआई अशोक गौतम के मुताबिक, पीड़िता दशहरा मैदान के पास अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। करीब 15 दिन पहले उसकी मुलाकात मजदूरी करने वाले आदित्य से हुई थी। शुक्रवार को आरोपी मदद के बहाने पीड़िता के घर पहुंचा और बहन की मौजूदगी में उसे झांसा देकर अलग कमरे में ले गया। वहां डरा-धमकाकर रेप किया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती सुनाई। दोनों बहनें परिचित के साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *