पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, स्कूली बच्चो में जमकर हो रही चर्चा !

Spread the love

सागर जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत 18 जुलाई को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोरी भीका में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम बताए और शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पंपलेट वितरित किए गए और वीडियोग्राफी भी की गई। करीब 200 विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे। यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के निर्देशन में संचालित है। कार्यक्रम में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, एएसआई वीएस कारोलिया एवं प्रिंसिपल सविता मिश्रा उपस्थित रहीं।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देश पर 19 जुलाई को सागर पुलिस कंट्रोल रूम में फिंगरप्रिंट तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। निरीक्षक एस. एल. चौधरी और सहायक रविन्द्र सिंह राजपूत द्वारा संचालित इस सत्र में 35 पुलिसकर्मियों को नेफिस, MCU और अज्ञात मृतकों के फिंगरप्रिंट सर्च की प्रक्रिया सिखाई गई। प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर अपराधों के शीघ्र और सटीक खुलासे को सुनिश्चित करना है।

दिनांक 19 जुलाई को थाना बहेरिया अंतर्गत पी.एल.पी. कॉन्वेंट स्कूल कर्रापुर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक मयंक सिंह चौहान व थाना प्रभारी गजेन्द्र जौहरिया ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए और नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

“नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान” के तहत 19 जुलाई को SDOP बंडा श्री प्रदीप वाल्मीकि ने मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बंडा में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन, स्वस्थ दिनचर्या और व्यक्तित्व विकास के सूत्र बताए। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्परिणाम समझाते हुए आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। साइबर सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और रचनात्मक गतिविधियों पर भी जोर दिया। सत्र के अंत में छात्रों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बेहद प्रेरणादायक बताया।

19 जुलाई को सागर जिले में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थानों और चौकियों के माध्यम से स्कूलों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। छात्रों, शिक्षकों व आमजन को नशे के दुष्परिणाम बताए गए और नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। रैलियों, पोस्टर, संवाद व प्रेरणात्मक संदेशों के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल ने बताया कि यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा ताकि युवाओं को नशे से दूर रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *