गढ़ाकोटा में सड़क हादसे में घायल दो लोगों की डायल 100 टीम ने बचाई जान!

Spread the love

गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंगुआ के पास 18 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 100 एफआरबी वाहन क्र. 10 के पायलट सौरभ तिवारी एवं आरक्षक सोनी सिंह मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल गढ़ाकोटा अस्पताल पहुंचाया। 108 एंबुलेंस अनुपलब्ध होने के बावजूद टीम ने ‘संजीवनी’ की भूमिका निभाई। घायलों के परिजनों और अधिकारियों ने पुलिस की तत्परता और मानवता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *