देवरी में ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत 8 नशेड़ी गिरफ्तार !

Spread the love

सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र में शनिवार को ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान के तहत देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर 8 नशेड़ियों को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया के नेतृत्व में दबिश देकर युवकों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने पकड़े गए युवकों—प्रदीप दुबे, प्रवीण, शुभम शर्मा, आदर विल्थरे, देव, विजय, जितेन्द्र और अमन—के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय में पेश किया। पेशी के दौरान पुलिस ने थाने से कोर्ट तक आरोपियों का जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान सभी आरोपी “नशा करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगाते नजर आए।

सार्वजनिक रूप से शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में नशे से दूर रहेंगे। इस अभियान का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *