13 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी !

Spread the love

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 13 वर्षीय अंजलि मीणा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी और अपने माता-पिता के साथ द्वारकापुरी क्षेत्र में रहती थी। घटना का पता तब चला जब उसकी मां रंजना, जो घर से कुछ दूरी पर सिलाई की दुकान चलाती हैं, शाम को घर पहुंचीं। अंजलि रोजाना स्कूल से लौटकर मां से मिलने दुकान जाती थी, लेकिन शनिवार को नहीं आई, जिससे मां को संदेह हुआ।

जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा, तो अंजलि फंदे पर लटकी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

टीआई सुशील पटेल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंजलि के पिता माखनलाल मीणा निजी कंपनी में काम करते हैं और घटना के समय काम के सिलसिले में धामनोद गए हुए थे। पुलिस, आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए स्कूल के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *