देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2.30 लाख की सामग्री जब्त !

Spread the love

देवास में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई करते हुए प्रताप नगर, अंबेडकर नगर और बरोठा गांव में छापेमारी की। टीम ने जमीन में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया और मौके पर बड़ी मात्रा में लाहन नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान 50 पाव देसी शराब, 72 कैन बियर और 40 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। साथ ही 2,100 किलो महुआ लाहन भी बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज किए हैं।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डी.पी. सिंह, दिनेश भार्गव और कैलाश जामोद की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया और बालमुकुंद गौड़ की टीम ने भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *