महज 10 रुपए की उधारी को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर !

Spread the love

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढंडापुरा गांव में रविवार शाम 10 रुपए की मामूली उधारी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल युवक धर्मेंद्र सेन को गंभीर हालत में शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धर्मेंद्र की पत्नी ममता सेन ने बताया कि उसका पति गांव के मुकेश बंजारा की दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। इस दौरान मुकेश ने 10 रुपए की उधारी चुकाने की बात कही। धर्मेंद्र ने अगले दिन पैसे लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बात बिगड़ गई। नाराज मुकेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर धर्मेंद्र पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।

हमले में धर्मेंद्र के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों ने तुरंत उसे नरवर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात 12 बजे उसे शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर नरवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *