धतूरा जंगल में जुआ खेलते जनपद सदस्य और शिक्षक सहित 6 लोग गिरफ्तार, नकद और बाइक जब्त !

Spread the love

उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धतूरा के जंगल में पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते हुए 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में जनपद सदस्य वीरेंद्र द्विवेदी और शिक्षक राकेश द्विवेदी भी शामिल हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा और सभी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60,895 रुपए नकद, 7 मोबाइल फोन और 13 बाइक जब्त की हैं। अन्य गिरफ्तार लोगों में राजेंद्र चतुर्वेदी, शेख इस्माइल, महेंद्र श्रीवास्तव और सुनील तिवारी शामिल हैं।

थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि चंदिया क्षेत्र में जुआ खेलने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एक महीने में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *