सागर 22 जुलाई को सागर जिले में पंचायत उपनिर्वाचन के अंतर्गत सरपंच पद के लिए प्रदेश का पहला पेपरलेस चुनाव आयोजित किया जाएगा। यह अभिनव पहल कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की पहल पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू की जा रही है।

यह चुनाव पूरी तरह डिजिटल माध्यम से संपन्न होगा, जिसमें सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदाता पेपरलेस बूथों पर मतदान करेंगे। निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज श्रीवास्तव एवं सचिव श्री अभिषेक सिंह द्वारा इस ऐतिहासिक प्रयोग को साकार किया गया है।
स्टेट आइकॉन सारिका घारू ने इसे भविष्य की चुनाव प्रणाली की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए सभी मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि सागर का यह प्रयोग न सिर्फ जिले को गौरवान्वित करेगा, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में बदलाव की नींव रखेगा।
हालांकि यह चुनाव सीमित क्षेत्रों में किया जा रहा है, लेकिन इसकी सफलता से आने वाले समय में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया का डिजिटल कायाकल्प संभव हो सकता है। सागर इस नवाचार के साथ इतिहास रचने को तैयार है।