पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना सानौधा पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा एवं एसडीओपी रहली श्री प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भरत सिंह ठाकुर ने किया। उनके साथ उप निरीक्षक श्री राजेश शर्मा, आरक्षक प्रवीण, रामेन्द्र सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती नीलू जैन सहित समस्त शिक्षकों ने इस पहल को प्रेरणादायक और समाजोपयोगी बताया।
सागर पुलिस द्वारा ऐसे कार्यक्रम निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।