सागर यूनिवर्सिटी के छात्र की बाइक में निकला जहरीला रसेल वाइपर, दो घंटे तक शहर में घूमता रहा सांप के साथ

Spread the love

डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीए छात्र लकी की जान उस वक्त जोखिम में पड़ गई, जब उसकी बाइक के पेट्रोल टैंक के नीचे जहरीला रसेल वाइपर सांप छिपा मिला।

मंगलवार सुबह लकी यूनिवर्सिटी पहुंचा और अपनी बुलेट पार्किंग में खड़ी कर क्लास में चला गया। वापसी पर गार्ड ने बताया कि उसकी बाइक के पास सांप देखा गया था। लकी ने बाइक हिलाई-डुलाई, लेकिन सांप नजर नहीं आया। उसने सोचा सांप चला गया होगा और बाइक लेकर दोस्तों के साथ शहर में घूमने निकल गया।

करीब दो घंटे बाद जब वह बाइक सर्विस के लिए सर्विस सेंटर ले गया, तो मैकेनिक को पेट्रोल टैंक के नीचे सांप दिखा। वहां हड़कंप मच गया। तुरंत स्नेक कैचर अकील खान और उनके बेटे असद खान को बुलाया गया। उन्होंने सीट और टैंक खुलवाकर सावधानीपूर्वक रसेल वाइपर को रेस्क्यू किया।

अकील खान ने बताया कि यह तीन फीट लंबा अत्यंत विषैला सांप था, जिसकी एक बाइट जानलेवा साबित हो सकती थी। समय रहते सांप को पकड़कर बड़ी अनहोनी टाल दी गई। स्थानीय लोगों ने स्नेक कैचर्स के कार्य की सराहना की।

Ask ChatGPT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *