इंदौर: एकतरफा प्यार में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी के खिलाफ एफआईआर !

Spread the love

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में युवक द्वारा युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी आयुष पुत्र पीयूष कनासे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी से उसकी जान-पहचान थी। सोमवार रात आयुष ने कॉल कर मिलने की इच्छा जताई, लेकिन देर रात होने के कारण युवती ने मना कर दिया। इसके बावजूद वह उसके घर के पास पहुंच गया और बाहर बुलाकर प्रेम प्रस्ताव रखा। जब युवती ने इंकार किया और घर लौटने को कहा, तो आरोपी नाराज हो गया।

आरोपी ने युवती का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट से युवती की दोनों आंखों में चोट आई है। शोर सुनकर युवती के परिजन बाहर आए, जिसे देखकर आयुष मौके से भाग गया। परिजनों के साथ थाने पहुंची युवती ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *