इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में एक युवती ने दोस्त सुल्तान नागौरी पर रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कोचिंग में हुई पहचान के बाद आरोपी ने उसे स्कीम 136 स्थित फ्लैट में ले जाकर रेप किया और फोटो-वीडियो बना लिए। धर्म अलग होने पर शादी से इनकार करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

युवती के मुताबिक, सुल्तान ने कई बार होटल में बुलाकर नशे की हालत में दुष्कर्म किया। आरोपी के दोस्त आरिफ ने भी धमकी दी और सुल्तान की मां पर काला जादू कर मरवाने की बात कही। युवती ने हिंदू जागरण मंच की मदद से थाने में शिकायत दर्ज कराई।
टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आरोपी को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।