राहतगढ़ में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया प्रजापति समाज भवन का लोकार्पण !

Spread the love

राहतगढ़ में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित गुरु दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव व सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री श्री राजपूत ने 5.68 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रजापति समाज भवन का लोकार्पण किया और समाज के मेधावी विद्यार्थियों व समाजसेवियों का सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। प्रजापति समाज के बच्चों ने अच्छे अंक लाकर यह सिद्ध किया है कि वे किसी से पीछे नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु 40 करोड़ की लागत से एक आधुनिक स्कूल बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में यूपी के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व विधायक राजेश व नारायण प्रजापति सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंत्री ने आयोजक भगवान सिंह प्रजापति व समाजजनों के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *