उज्जैन से गिरफ्तार हुआ इंदौर का ड्रग माफिया शुभम् नेपाली, 19 अपराध दर्ज !

Spread the love

इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने बड़े ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी शुभम् नेपाली को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। शुभम् दुर्लभ कश्यप गैंग के साथ मिलकर फरार चल रहा था और वॉट्सऐप कॉल के जरिए युवाओं से संपर्क कर एमडी ड्रग्स की बिक्री करवा रहा था। वह इंदौर के द्वारकापुरी, राउ, चंदन नगर और अन्नपूर्णा क्षेत्रों में युवकों को कमीशन पर रखकर हर महीने करीब दो करोड़ रुपए की ड्रग्स सप्लाई कर रहा था।

टीआई सुशील पटेल की टीम को मुखबिर से शुभम् की उज्जैन में मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। शुभम् के खिलाफ 19 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी महेश टोपी नामक अपराधी से गैंगवार भी चल रही है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर हमले कर चुके हैं।

पिछले महीने शुभम् के नेटवर्क से जुड़े लोकेश मोरवाल और रितेश सोलंकी की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ था। पूछताछ में शुभम् का छोटा भाई रजत यादव उर्फ नेपाली भी सामने आया, जो अपनी 8 साल की बेटी को बाइक पर बैठाकर ड्रग्स बेचता था। पुलिस अब पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है।

Ask ChatGPT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *