सतना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार !

Spread the love

सतना में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती के बाद 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी निखिल ठाकुर उर्फ निखिल राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निखिल बिहार के मधेपुरा जिले का रहने वाला है और सतना में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग की इंस्टाग्राम पर निखिल से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होती रही। 9 मई 2025 को, जब किशोरी के माता-पिता घर पर नहीं थे, निखिल उसके घर पहुंचा और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। इसके बाद उसने फोन पर भी अभद्र व्यवहार किया।

पीड़िता ने परिजनों को घटना बताई, जिनके साथ वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *