इंदौर-परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कुलकर्णी भट्टा इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे की हालत में आए आरोपियों ने सड़कों पर खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाई।

घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी आतिश, उसके रिश्तेदार लल्ली सहित छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। सभी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आतिश पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब आरोपियों का जुलूस निकालने की तैयारी कर रही है, जिससे क्षेत्र में सख्ती का संदेश जाए।
उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में एक हफ्ते पहले राज नामक बदमाश का चाकू लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बच्चों और बुजुर्गों के सामने हथियार दिखा रहा था। उस मामले में भी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं।
nice