मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी पुलिस चौकी ने सोमवार को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक सफेद मारुति अल्टो कार (एमपी 44 सीए 5884) से 16 किलो 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

चौकी प्रभारी धर्मेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खात्या खेड़ीखेड़ी रोड से एक कार में दो व्यक्ति डोडाचूरा लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर कार को रोका गया और तलाशी ली गई, जिसमें सूटकेस के अंदर बड़ी मात्रा में डोडाचूरा पाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप सिंह (34), निवासी डोरवाड़ा, नारायणगढ़ और विकास बिश्नोई (24), निवासी बनेऊ, फलोदी, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी प्राप्त की जा सके। मामले की तफ्तीश जारी है।