सर्राफा व्यापारी से 90 हजार की अवैध मांग, धमकी और गाली-गलौज !

Spread the love

सागर जिले के गढ़ाकोटा में सूदखोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक सर्राफा व्यापारी ने सूदखोर द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। फरियादी अतुल सोनी (32), निवासी अंबेडकर वार्ड, गढ़ाकोटा ने बताया कि उसने 19 दिसंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 के बीच हल्ले उर्फ प्रेमनारायण यादव से कुल 55 हजार रुपए 10 प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए थे।

अब तक अतुल 50 हजार रुपए मूलधन और 35 हजार ब्याज चुका चुका है। बावजूद इसके आरोपी हल्ले अब 90 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहा है। अतुल के अनुसार, 15 जुलाई की शाम सर्राफा बाजार में आरोपी ने अपने हिसाब की किताब दिखाकर जबरन पैसे की मांग की और विरोध करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

डर की वजह से अतुल ने तत्काल शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में साहस जुटाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने ऋण लेने वालों का संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद व्यापारियों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *