मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025: सागर जिले में 354 टीमों ने दिखाया उत्साह !

Spread the love

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सागर में “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025” का जिला स्तरीय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर संदीप जी.आर., अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राज्य की पर्यटन धरोहरों से जोड़ना था।

क्विज में सागर जिले से सर्वाधिक 354 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई—प्रथम चरण लिखित परीक्षा उत्कृष्ट विद्यालय में और द्वितीय चरण ऑडियो-विजुअल राउंड रविंद्र भवन में आयोजित किया गया। क्विज मास्टर द्वारा पूछे गए प्रश्नों में ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों से संबंधित जानकारी शामिल थी।

विजेता टीमों को पर्यटन भ्रमण कूपन, मेडल व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान शास. सांदीपनी उ.मा.वि. नरयावली की टीम ‘एरण’ ने प्राप्त किया। अन्य विजेता टीमों में रजौआ, भैंसा भीकमनगर, एमएलबी एक सागर, गढ़पहरा और राहतगढ़ की टीमें रहीं।

इस आयोजन ने छात्रों में पर्यटन के प्रति रुचि व जागरूकता को नई दिशा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *