युवा शक्ति संगठन ने स्कूली बच्चों के साथ किया पौधरोपण, साइकिल वितरण के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ।

Spread the love

सागर – युवा शक्ति संगठन ने सोमवार को घूघर, सेमरागोपालमन और बरोदासागर के शासकीय स्कूलों में बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संगठन के युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और पूर्व में स्कूलों में स्थापित स्मार्ट क्लास के एलईडी बोर्डों का निरीक्षण कर उनके उपयोग को सुनिश्चित किया। कार्यक्रम के दौरान आकाश सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

आकाश सिंह ने कहा, “पौधरोपण के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रेम बढ़ाने का प्रयास किया गया है। बच्चे देश का भविष्य हैं, और उनकी नींव जितनी मजबूत होगी, उनका भविष्य उतना ही उज्जवल होगा। अच्छी शिक्षा से न केवल व्यक्तित्व का निर्माण होता है, बल्कि समाज और देश का विकास भी होता है।” उन्होंने बच्चों को समय प्रबंधन का महत्व समझाते हुए कहा, “समय को पढ़ाई, आराम और खेल-कूद में बांटकर उपयोग करने से पढ़ाई में तेजी, स्वास्थ्य में सुधार और दोस्तों व परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।” आकाश ने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के दैनिक कार्यों की समीक्षा करें और उनके संज्ञानात्मक व क्रियात्मक विकास पर ध्यान दें। उन्होंने बच्चों से कहा, “साइकिल आपकी स्कूल आने-जाने की साथी है। इसे संभालकर रखें और प्रतिदिन स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करें। गुरु का सम्मान करें, क्योंकि वे ही हमें सफलता का मार्ग दिखाते हैं।” उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और क्षेत्रीय विधायक व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के शिक्षा व क्षेत्र के विकास के प्रति प्रयासों की सराहना की। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में साहब सिंह, संतोष पटेल, मनोज पटेल, मनीष कटारे, मनोहर मिश्रा, छोटेलाल पटेल, गुड्डू राजा, अजय राजपूत, रघुवीर कुर्मी, भक्त राम पटेल, गोविंद कुर्मी, चंद्रभान कुर्मी, विजय कुर्मी, अरविंद कुर्मी, ईश्वर कुर्मी, गौरव गर्ग, भूपेंद्र राजपूत, अंकित सिमरिया, आकाश पांडे, नितेश तिवारी, सोनू पटेल, गुड्डा शुक्ला, शैलेंद्र ठाकुर, अन्नु ठाकुर, संजय पटेल, नरेंद्र पटेल, राधे पटेल, राहुल जैन, भगवान दास, नीलेश तिवारी, इंद्राज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *