सागर खेल परिसर में होगा तीरंदाजी का टैलेंट हंट, 12 से 18 वर्ष तक के खिलाड़ी होंगे शामिल!

Spread the love

सागर, 26 अगस्त 2025 – मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी, भोपाल द्वारा वर्ष 2025 हेतु प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए 29 अगस्त 2025 को खेल परिसर सागर में प्रतिभा चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण में तीरंदाजी चयन समिति खिलाड़ियों का परीक्षण कर चयन करेगी। प्रथम चरण में चयनित खिलाड़ियों को द्वितीय चरण हेतु जबलपुर स्थित राज्य तीरंदाजी अकादमी में बुलाया जाएगा। वहां अंतिम चयन होने पर खिलाड़ियों को भोपाल स्थित अकादमी में प्रवेश मिलेगा।

राज्य तीरंदाजी अकादमी में प्रवेश पाने वाले खिलाड़ियों को –

  • विश्वस्तरीय प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण,
  • आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा,
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का अवसर
    मध्यप्रदेश शासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
  • प्रतिभागियों को 29 अगस्त को ट्रायल स्थल पर आधार कार्ड, अंकसूची, जन्म प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित होना अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 12 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से कम।

ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने का किराया, भोजन और आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

ट्रायल से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल और युवा कल्याण अधिकारी, खेल परिसर सागर के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *