⏩ समय के सम्मान से मिलती है सफलता : अविराज सिंह

Spread the love

युवा नेता अविराज सिंह ने बसिया गौड़, धनौरा, सिलौधा और बरोदिया नौनागिर के शासकीय विद्यालयों में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि – “कैसे एक बेहतर इंसान बनें, यह हमारी सोच पर निर्भर करता है। हमेशा अपने बारे में अच्छा सोचें। महाभारत में कहा गया है कि युद्ध मैदान में जीतने से पहले मन में जीता जाता है। इसलिए पहले अपने मन को जीतना होगा। जब हम सकारात्मक सोचेंगे, तभी सपने पूरे होंगे।”

क्षेत्र के विकास की गिनाई उपलब्धियाँ

अपने संबोधन में अविराज सिंह ने कहा कि खुरई विधानसभा निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रही है।

  • बांदरी–जरुआखेड़ा सड़क निर्माण (24 किमी) ₹4.59 करोड़ की लागत से पूर्ण।
  • बसिया गौड़ के कन्या माध्यमिक विद्यालय के उन्नयन और भवन निर्माण के लिए ₹1 करोड़ की स्वीकृति।
  • बीना नदी सिंचाई परियोजना, हनौता बांध एवं उल्दन बांध परियोजनाएं शीघ्र किसानों को लाभ देंगी।
  • खुरई विधानसभा में दो महाविद्यालयों का निर्माण
  • नगर पालिका सीमा का विस्तार, 100 गांवों को नगर परिषद से जोड़ा गया।
  • भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए 500 मंदिरों का निर्माण और तालाबों का गहरीकरण-सौंदर्यीकरण।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60,000 से अधिक आवास।
  • हाल ही में एक दिन में 60,000 पौधों का रोपण, जो राज्य और भविष्य की पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

अविराज सिंह ने युवाओं से कहा –
“हमें अपनी विधानसभा को नंबर वन बनाना है। इसके लिए हमें बुजुर्गों का सम्मान और माताओं का आशीर्वाद लेना होगा। ऐसी वाणी बोलें जो सबके मन को शांति दे। जब से भूपेंद्र भैया विधायक बने हैं, खुरई में विकास की नई गाथा लिखी गई है।”

उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी को उद्धृत करते हुए कहा –
“यदि बाधाएं आती हैं तो उन्हें हमें रोकने न दें। पैरों के नीचे और सिर पर आग हो, तब भी हमें आगे बढ़ना है।”

इन कार्यक्रमों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी रही। प्रमुख रूप से जप अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार, सरपंच प्रतिनिधि परवेज खान, बीईओ शर्मा, प्रिंसिपल राजेंद्र सेंगर, प्रेमनारायण कुर्मी, चंदन सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र गौड़, सुमेर सिंह धरमपुर, रंजीत सिंह पिपरिया, राहुल बहारपुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिशंकर कुशवाहा, महेश सिंह खेरा, देवी सिंह मुड़िया, सुंदर दाऊ, ब्रजेश दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *