कलेक्टर संदीप जी.आर. की बड़ी कार्रवाई : सहकारी बैंक की 3 समितियों के कर्मचारी निलंबित !

Spread the love

सागर, 27 अगस्त 2025।
जिले में सहकारी क्षेत्र में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक श्री संदीप जी.आर. ने कड़ी कार्रवाई की है। सहकारी बैंक से संबद्ध सानौधा, थॉबरी और रजौआ समितियों के कर्मचारियों को ऋण वसूली में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2024-25 में ऋण वसूली को लेकर इन समितियों द्वारा अपेक्षित कार्य नहीं किया गया। कर्मचारियों को पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, परंतु उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके चलते समिति प्रबंधक (केडर) और सहायक समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सहकारी बैंक और समितियों से जुड़े अन्य कर्मचारियों को भी चेतावनी दी जाती है कि यदि भविष्य में कार्य में लापरवाही या नियमों की अनदेखी की गई तो इसी प्रकार की सख्त कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली को सुधारने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *