30 वर्षीय महिला की शिकायत पर सागर बस स्टैंड से दबोचा गया आरोपी
पीथमपुर। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मनवानी कॉलोनी की 30 वर्षीय अविवाहित महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उससे शादी का वादा कर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है।

आरोपी की पहचान
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की पहचान समरत (30) पिता नागूलाल सूर्यवंशी, निवासी सेक्टर-1 पीथमपुर के रूप में की।
- पीड़िता ने बताया कि वह 2023 से आरोपी के साथ रह रही थी।
- इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
- अब उसने शादी से इंकार कर दिया।
तत्काल कार्रवाई
शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे सागौर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
- कार्रवाई उपनिरीक्षक चांदनी सिगार और उनिरीक्षक दिनेश मंडलोई के नेतृत्व में की गई।
- आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है और उसे शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस का संदेश
थाना पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। किसी भी महिला के साथ धोखाधड़ी और जबरन संबंध बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।